अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पौड़ी गढ़वाल के दुर्गम क्षेत्रों—चाकीसैण और पाबौ ब्लॉक में “सहकारिता महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहे।
चोलसैण इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम रही—“सहकारिता से महिलाओं एवं अनुसूचित वर्ग का सशक्तिकरण”। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और महिला सहायता समूहों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ. रावत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सहकारिता के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सहकारिता मॉडल के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। खासकर मिलेट्स मिशन के अंतर्गत मंडुवा और झंगोरा उत्पादन में रुचि बढ़ी है। वर्ष 2024 में जनपद पौड़ी गढ़वाल के 1023 किसानों से 5476.860 कुंतल मिलेट्स की खरीद की गई, जिससे यह जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
- 26 महिलाओं को 0% ब्याज दर पर 1 लाख और 2 लाख रुपये का ऋण चेक वितरित
- 16 महिलाओं और 3 महिला सहायता समूहों को “सहकारिता महिला शक्ति सम्मान 2025” से सम्मानित
- प्रत्येक ग्राम सभा में 10 “लखपति दीदी” और जनपद में 50,000 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
डॉ. रावत ने सहकारिता योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि कैसे सहकारी संस्थाओं की भागीदारी से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर ग्राम में महिलाओं को लखपति दीदी योजना से जोड़ा जाए।
सम्मानित महिलाएं एवं सहायता समूह:
कार्यक्रम में शाकंभरी देवी, यशोदा देवी, संगमी देवी, पुष्पा रावत, सुनीता देवी, जसमती देवी, सरिता देवी, मीना देवी सहित कई महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही चाकीसैण और पाबौ ब्लॉक के तीन महिला सहायता समूहों को भी सम्मान मिला।
ऋण प्राप्त करने वाली महिलाएं:
गणेशी देवी, सारू देवी, आरती देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, रानी देवी, सीमा देवी, पुष्पा देवी, रीना देवी, गीता देवी, पूजा देवी, भूरमा देवी, बीना देवी, अनीता देवी, उर्मिला देवी, रेखा देवी समेत कुल 26 महिलाओं को 0% ब्याज पर ऋण वितरित किया गया।
विशिष्ट अतिथियों में उपस्थित रहे:
पूर्व अध्यक्ष UCF मातबर सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष DCB कोटद्वार नरेंद्र रावत, पूर्व डायरेक्टर कौशल्या देवी, मंडल अध्यक्ष विजय रौथाण, वीरेंद्र रावत, आनंद रावत, डीसीबी के महाप्रबंधक संजय रावत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।