• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

पहली बार हिमालय पुत्र पुरस्कार से नवाजे जाएंगे उत्तराखंड के छह खिलाड़ी, सिलेक्शन शुरू

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 13, 2023
in Uttarakhand
0
पहली बार हिमालय पुत्र पुरस्कार से नवाजे जाएंगे उत्तराखंड के छह खिलाड़ी, सिलेक्शन शुरू
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश में पहली बार छह खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार मिलेगा। इसमें एक दिव्यांग, दो टीम एवं तीन व्यक्तिगत स्पर्धा के खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पुरस्कार के लिए चयन की प्रक्रिया चल रही है। सभी मानकों को पूरा कर रहे खिलाड़ियों के नाम शासन को भेजे जाएंगे। शासन स्तर से मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए जाएंगे। प्रदेश के खिलाड़ी कई खेलों में देश और दुनियाभर में अपना लोहा मनवा रहे हैं।

चयनित खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को समय-समय पर देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और खेल प्रशिक्षक को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से हर साल सम्मानित किया जाता है, लेकिन खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार पहली बार मिलने जा रहा है। खेल विभाग के अफसरों के मुताबिक, खेल निदेशालय को 16 अक्तूबर तक कई पुरस्कारों के लिए आवेदन मिल चुके हैं। खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आवेदनों की जांच के बाद इसके लिए गठित कमेटी की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि कमेटी के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा। शासन की हाईपावर कमेटी और खेल मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिए नाम घोषित किए जाएंगे।

इन पुरस्कारों के लिए नाम भी होंगे घोषित

प्रदेश के एक खिलाड़ी को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, एक को लाइफ टाइम अचीवमेंट और एक खेल प्रशिक्षक को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा।

Previous Post

Uttarkashi Tunnel Collapse: भूस्खलन से सुरंग में फंसे मजदूर, संकट में कई जानें, राहत बचाव कार्य जारी

Next Post

Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या पर हरिद्वारा में श्रद्धालुओं का रेला, हर मुराद पूर करती हैं गंगा मैया

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

देहरादून आरटीओ में फैंसी नंबरों की नीलामी ने रचा रिकॉर्ड, प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

देहरादून आरटीओ में फैंसी नंबरों की नीलामी ने रचा रिकॉर्ड, प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

May 27, 2025
विश्व पर्यावरण दिवस 2025: देहरादून से शुरू हो रही है एक नई हरित पहल

विश्व पर्यावरण दिवस 2025: देहरादून से शुरू हो रही है एक नई हरित पहल

May 27, 2025
पंचकूला में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 7 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

पंचकूला में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 7 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

May 27, 2025
वन अनुसंधान संस्थान में फिल्म शूटिंग, 2024 में आय में गिरावट

वन अनुसंधान संस्थान में फिल्म शूटिंग, 2024 में आय में गिरावट

May 27, 2025
चुनाव आयोग की पहल पर उत्तराखण्ड के 70 बीएलओ का दिल्ली में प्रशिक्षण जारी

चुनाव आयोग की पहल पर उत्तराखण्ड के 70 बीएलओ का दिल्ली में प्रशिक्षण जारी

May 26, 2025

मालन पुल सहित 07 योजनाओ का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

May 26, 2025
Next Post
Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या पर हरिद्वारा में श्रद्धालुओं का रेला, हर मुराद पूर करती हैं गंगा मैया

Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या पर हरिद्वारा में श्रद्धालुओं का रेला, हर मुराद पूर करती हैं गंगा मैया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.